उत्तर भारत में तापमान गिरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में IMD ने भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्री उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है।

 


दिल्ली-एनसीआर,  मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के अनुसार देश के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में मौसम का बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे सर्द हवाओं ने लोगों के दैनिक कार्यों को प्रभावित करना शुरू कर दिया। सुबह-शाम कोहरा और धुंध बढ़ने लगी है, जिसके असर से ट्रैफिक और उड़ानों पर भी हल्की देरी दर्ज की गई। वहीं दक्षिण भारत में "सिन्यार" समुद्री प्रणाली के सक्रिय होने से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी हुई है। कई तटीय इलाकों में प्रशासन ने मछली पकड़ने पर पाबंदी लगाई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो दिनों में परिस्थितियाँ और अधिक गंभीर हो सकती हैं।

Share on