उत्तर प्रदेश

कार की टक्कर से बच्चे की मौत

प्रयागराज, उप्र के प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र में बहादुर का पूरा गांव में गुरुवार रात कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

 

 

 

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में होलागढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुन्दर यादव के बेटे सपन लाल (7) की मौत हुई है। परिवार वालों का कहना है कि गुरुवार रात घर के सामने सपन लाल खेल रहा था। इसी दौरान एक कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चे को तत्काल उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे के संबंध में परिवार के लोगों ने शुक्रवार को लिखित तहरीर दी। पुलिस टीम ने परिवार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Share on