उत्तर प्रदेश

श्री राधा माधव नारी शक्ति की प्रशिक्षित महिलाओं के हाथों बनी सामग्रियों की जोरदार बिक्री

वाराणसी, वाराणसी के हस्तशिल्प मेले में श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट की ओर से हर्बल एवं प्रदूषण मुक्त निर्मित सामग्री की बिक्री सविता सिंह कर रही हैं।

 

 

 

सविता सिंह बताती हैं कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके ट्रस्ट में महिलाएं काम कर रही हैं और गाय के गोबर के दीपक, मूर्तियां, निमाइल, जूट के बैग आदि का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ट्रस्ट में कार्यरत एवं प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के हाथों से बनी सामग्रियों की बिक्री हस्तशिल्प मेले में जोर शोर से हो रही है।

हस्तशिल्प मेले में विशेष रूप से बेचे जा रहे भगवान के ऊनी कपड़ों के बारे में उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं ने छोटे-छोटे ऊनी कपड़ों को बनाकर दिया है। जिसे मेले में बिक्री के लिए रखा गया है वल लोग इन कपड़ाें को खरीदने में बेहद रुचि दिखा रहे हैं। इसे राधा कृष्ण के वस्त्र का जोड़ा कहकर बेचा जा रहा है। उन्होंने विशेष बात रखते हुए कहा कि मेले में जो भी सामग्री बेची जा रही है, उससे होने वाले लाभ का एक प्रतिशत अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम को दिया जाता है।

 

 

Share on