नगर पालिका चुनाव: एसकेएम के सभी उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन पेपर जमा किए

गंगटोक । सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए अपने नॉमिनेशन पेपर जमा कर दिए हैं। एसकेएम पार्टी के सभी छह जिलों के 63 उम्मीदवारों ने गुरुवार काे एक ही दिन में अपने-अपने जिला प्रशासनिक केंद्रों पर अपने नॉमिनेशन पेपर जमा किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी रही।

नगर पालिका चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद एसकेएम पार्टी ने उसी दिन नगर निगम, नगर परिषद समेत सभी नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। एसकेएम उम्मीदवारों ने आज सुबह 10 बजे से सभी शहरी स्थानीय निकायों में अपने नॉमिनेशन पेपर जमा करना शुरू किया। उल्लेखनीय है कि, राज्य चुनाव आयोग ने 23 मार्च को सिक्किम में नगर पालिका चुनाव 2026 की घोषणा की थी। गंगटोक नगर निगम के 21 वार्ड, नाम्ची नगर परिषद के 7 वार्ड, सिंगताम नगर पंचायत के 5 वार्ड, नई बाजार जोरथांग नगर पंचायत के 5 वार्ड, गेजिंग नगर पंचायत के 5 वार्ड, मंगन नगर पंचायत के 5 वार्ड, रंगपो नगर पंचायत के 5 वार्ड, पाक्योंग नगर पंचायत के 5 वार्ड और सोरेंग नगर पंचायत के 5 वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। नॉमिनेशन पेपर जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। नॉमिनेशन पेपर की जांच 1 अप्रैल को होगी और नॉमिनेशन पेपर वापस लेने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी। वोटों की गिनती मतदान के अगले दिन, 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

Share on