झारखंड

108 एम्बुलेंस कर्मियों का बड़ा खुलासा, नीरज तिवारी पर अवैध वसूली का आरोप।

लोहरदगा: जिला 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कर्मियों ने एकजुट होकर आरोप लगाया है कि नीरज तिवारी पद का गलत इस्तेमाल कर उनसे अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं और मना करने पर सोशल मीडिया के जरिए कंपनी की छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।

मौके पर मौजूद कर्मी

विरोध प्रदर्शन में सूरज कुमार पासवान, कुंदन भारती, एकबाल अंसारी, खुशबू कुमारी, सोनी रेशमा, सरिता कुमारी सहित जिले के सभी 108 एम्बुलेंस कर्मी शामिल रहे। कर्मियों ने प्रशासन और जनता से अपील की है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

Share on