बोकारो। बोकारो पुलिस ने को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार, अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा था, जो प्रकाश शुक्ला के माध्यम से बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के जरिए रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया।





