शादी विवाह मे एलपीजी गैस के लिए एसडीएम को करना होगा आवेदन
सुपौल । आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निर्वाध ईंधन एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार और डीपीआरओ विकास कुमार कर्ण ने शुक्रवार को बताया कि जिला प्रशासन आम जनमानस की सुविधा के लिए विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में वैवाहिक कार्यों में उपयोग करने हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति कराने के लिए तत्पर है। इसके लिए संबंधित रसोईयों कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस के लिए तेल कम्पनीयों के पास निबंधन कराना होगा, जिनका निबंधन संबंधित तेल कम्पनीयों द्वारा 5-7 दिनों के भीतर करना होगा। जिन व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम है, उन्हें शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को, इस बात का स्पष्ट उल्लेख करते हुये कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है, और उसमें कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है, को आवेदन करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी आकलन करके संबंधित व्यक्ति विशेष के लिए रसोईया / कैटरर्स को तेल कम्पनी के माध्यम से गैस उपलब्ध करायेंगे।





