बिहार

विजय चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: बने बिहार के डिप्टी सीएम, सियासी कद मजबूत

बिहार : बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही सियासत में बड़ा बदलाव दिख रहा है। एक तरफ जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्हें नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद नेता माना जाता है।

 

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि सत्ता भले बीजेपी के पास गई हो, लेकिन सरकार के संतुलन के लिए नीतीश कुमार ने अपने सबसे अनुभवी नेता को आगे किया है। शपथ से पहले मीडिया से बात करते हुए विजय चौधरी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी राजनीति नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में रही है और यह जिम्मेदारी उनके भरोसे का परिणाम है।

विजय चौधरी बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और कई अहम विभाग संभाल चुके हैं। प्रशासनिक मामलों में उनकी पकड़ को मजबूत माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें नई सरकार में एक मजबूत स्तंभ के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि नई सरकार में विजय चौधरी की भूमिका काफी अहम होगी। वे बीजेपी के नेतृत्व और जेडीयू के अनुभव के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। एक तरफ सम्राट चौधरी की ऊर्जा है, तो दूसरी तरफ विजय चौधरी का अनुभव सरकार को संतुलन देगा।

डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय चौधरी ने साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता ‘न्याय के साथ विकास’ ही रहेगी। शिक्षा, वित्त और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Share on