बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) में 4,654 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर, हॉस्टल मैनेजर, डेंटल हाइजेनिस्ट और जूनियर इंजीनियर (JE) सहित कुल 4,654 पदों पर भर्ती निकाली है।

 

 

इन पदों के लिए आवेदन 12 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 5 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी और राज्य में तकनीकी तथा प्रबंधन श्रेणी के छात्रों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Share on