Other

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुरादाबाद के रितिक ने रजत पदक जीता

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता अंडर-19 यूथ पुरुष वर्ग में मुरादाबाद निवासी खिलाड़ी रितिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।




जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजीव गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक जनपद हापुड़ में संपन्न हुई थी। इसमें 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रितिक शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचे और रजत पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर रितिक का चयन नेशनल कैंप के लिए किया गया है। रितिक की सफलता पर अध्यक्ष राजीव गोयल के अलावा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी व जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव व अंतराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजीत अग्रवाल व अरविंद गुप्ता ने बधाई दी है।
 

Share on